Sunday, May 15, 2022

नया राष्ट्रवाद



इन दिनों देश के अंदर एक नई भक्ति की जंग चल रही है। आप ने देश भक्ति और नेता भक्ति नहीं दिखाई,तो सीधे जेल भेज दिये जाओगे। समाज में दरारें बढ़ने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। और यह काम राज्य सरकारें कर रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला सत्ता के मफलर से घोंटा जा रहा है। लगातर राज्य सरकारें राजद्रोह का मुकदमा लगा रही है। देश द्रोह का भी मुकदमा। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य द्रोह और देश द्रोह पर दखल दिया है।
महाराष्ट्र सरकार ही नहीं, जहांँ भी कांग्रेस सरकार है,वहांँ बोलने वाले और लिखने वाले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की न सोचें। छत्तीसगढ़ में कई पत्रकार जेल में हैं। सरकार के खिलाफ विरोधाभासी आवाज पर मनाही है। फिजा में बदले हुए रंग की नुमाइश करना जुर्म है। वैचारिक टकराव अब सत्ता में बैठे लोग बर्दाश्त नहंी करते। जबकि कांग्रेस स्वयं अपने आप को वामपंथी होने का दिखावा कई बार कर चुकी है।
मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले के अलावा नासिक पुलिस ने फार्मेसी के 23 साल के छात्र निखिल भामरे को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि ये पवार के खिलाफ पेास्ट किये हैं। गौरतलब है कि केतकी ने अपनी पोस्ट में शरद पवार का नाम नहीं लिखा था, लेकिन उन्होंने उपनाम पवार और उम्र का जिक्र करते हुए 80 साल लिखा था। शरद पवार की उम्र 81 साल है। इसी आधार पर इस पोस्ट को शरद पवार के खिलाफ बताया गया। एक्ट्रेस के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मेक इन इंडिया,डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया के दौर में आज इस बात पर बहस हो रही है, कि कौन सी चीज हमें भारतीय और अभारतीय बनाती है। किसी सरकार के नीतयों और व्यवस्था के खिलाफ बोलना,लिखना क्या अभारतीय है? क्या सत्ता में बैठे लोगों को जाति,धर्म,वर्ग के आधार पर मतभेद का दायरा बढ़ाने की उन्हें छूट है। हमारा राष्ट्रवाद कैसा होना चाहिए। देश भक्ति से ज्यादा अब जन भक्ति जरूरी होती जा रही है। महाराष्ट्र के आवास मंत्री की बातें इसी का प्रमाण है।
केतकी की फेसबुक पर महाराष्ट्र के आवास विकास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कमेंट कर  अपनी धमकी में कहा, पार्टी के कार्यकर्ता अभिनेत्री की इस पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र के कम.से.कम 100-200 पुलिस स्टेशनों में मामला दर्ज कराएंगे। जाहिर सी बात है कि हर राज्य सरकार अपने राज्य में अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है। क्यों कि वो एक नया राष्ट्रवाद गढ़ रहे हैं।  
नोट- आप पोस्ट पढ़कर ही कमेंटस करें, वो भी दिमाग से। उत्तेजित होकर नहीं।